विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ ‘कठोरतम’ नए प्रतिबंध लगाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन ने बुधवार को घोषणा की कि उसने रूस पर और प्रतिबंध लगाए हैं जिसमें देश के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक की संपत्ति के लेन-देन पर पूर्ण रोक और ब्रिटेन से रूस जाने वाले सभी निवेश को समाप्त करना शामिल है।

लंदन, छह अप्रैल ब्रिटेन ने बुधवार को घोषणा की कि उसने रूस पर और प्रतिबंध लगाए हैं जिसमें देश के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक की संपत्ति के लेन-देन पर पूर्ण रोक और ब्रिटेन से रूस जाने वाले सभी निवेश को समाप्त करना शामिल है।

यह कदम प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के उस बयान के बाद आया है कि यूक्रेनी शहर बुचा में रूसी सेना द्वारा नागरिकों पर किए गए हमले “नरसंहार से कुछ कम नहीं दिखते।”

रूसी सैनिकों की वापसी के बाद शहर में दर्जनों लोग मृत पाए गए। इसकी दुनिया भर में निंदा हुई है, लेकिन मॉस्को ने इसमें शामिल होने से इनकार किया और खबरों को नकली समाचार बताया है।

जॉनसन ने संवाददाताओं से कहा, “जब आप देखते हैं कि बुचा में क्या हो रहा है, तो मुझे डर लगता है कि जो खुलासे हो रहे हैं कि पुतिन ने यूक्रेन में क्या किया है, वह मेरे लिए नरसंहार से कम नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि लोग जिस तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय, जिसमें ब्रिटेन अगली कतार में है, व्लादिमीर पुतिन के शासन पर अधिक प्रतिबंध और अधिक दंड लगाने के लिए फिर से एक साथ आगे बढ़ेगा।”

ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस ने कहा, “आज हम अपने कुछ सबसे कड़े प्रतिबंधों के साथ पुतिन के भयावह युद्ध को समाप्त करने के अपने अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें