विदेश की खबरें | ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ब्रेक्जिट बाद कारोबार समझौते पर “दोगुना करेंगे प्रयास”

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईयू की आर्थिक कक्षा से ब्रिटेन के बाहर होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है और जॉनसन के डाउनिंग स्ट्रीट स्थित दफ्तर के एक प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को जब लंदन में बातचीत फिर शुरू होगी तो वार्ता दल “करार पर पहुंचने के लिये एक बार फिर से दोगुने प्रयास” करेंगे।

ईयू की आर्थिक कक्षा से ब्रिटेन के बाहर होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है और जॉनसन के डाउनिंग स्ट्रीट स्थित दफ्तर के एक प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को जब लंदन में बातचीत फिर शुरू होगी तो वार्ता दल “करार पर पहुंचने के लिये एक बार फिर से दोगुने प्रयास” करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि जॉनसन ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयेन को शनिवार को टेलीफोन पर हुई वार्ता में बताया कि वार्ताकारों की हाल की चर्चा में “कुछ प्रगति” के बावजूद “महत्वपूर्ण मतभेद” बरकरार हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: फ्रांस में COVID19 के 60 हजार से अधिक नए मामले दर्ज, 828 संक्रमितों की हुई मौत.

ऐसे ही एक बयान में वॉन डेर लेयेन ने कहा कि व्यापार वार्ता में कुछ प्रगति और “काफी मतभेद” बरकरार हैं और वार्तादल करार सुनिश्चित करने के लिये “कड़ी मेहनत” करते रहेंगे।

दोनों पक्षों ने कहा कि मुख्य मुद्दा कारोबारी नियमन के संचालन और मत्स्य पालन में तथाकथित “समान अवसर” उपलब्ध कराने से संबंधित हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: ब्रिटेन में दर्ज किए गए COVID19 के 23,287 मामले दर्ज, एक दिन में 355 संक्रमितों की हुई मौत.

ब्रिटेन 31 जनवरी को यूरोपीय संघ से अलग हो गया था लेकिन वह संघ के शुल्क मुक्त एकल बाजार और सीमाशुल्क संघ में इस साल के अंत तक बरकरार है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\