खेल की खबरें | कोटियान के चार विकेट से मुंबई की बंगाल पर शानदार जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आफ स्पिनर तनुष कोटियान के 31 रन देकर चार विकेट की मदद से मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ई के मैच में बंगाल पर शनिवार को आठ विकेट से जीत दर्ज की ।

रांची, 12 नवंबर आफ स्पिनर तनुष कोटियान के 31 रन देकर चार विकेट की मदद से मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ई के मैच में बंगाल पर शनिवार को आठ विकेट से जीत दर्ज की ।

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मुंबई की पहली खिताबी जीत के सूत्रधारों में शामिल कोटियान के कैरियर का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था । तुषार देशपांडे ने दो और मोहित अवस्थी ने एक विकेट लिया जबकि शम्स मुलानी को दो विकेट मिले ।

मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और बंगाल को 31 . 3 ओवर में 121 रन पर आउट कर दिया । बंगाल के लिये मनोज तिवारी ने 64 गेंद में 47 रन बनाये लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे ।

जवाब में मुंबई के लिये कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 72 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाये । मुंबई ने 30 . 2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया ।

पृथ्वी साव (26) और यशस्वी जायसवाल (10) को बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने जल्दी आउट कर दिया लेकिन रहाणे और हार्दिक तामोर (नाबाद 18) ने 75 रन की अटूट साझेदारी की ।

पहले दिन के बाद पुडुच्चेरी नेट रनरेट के आधार पर ग्रुप ई में शीर्ष पर है जिसने मिजोरम को सात विकेट से हराया । मुंबई दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है ।

महाराष्ट्र ने रेलवे को सात विकेट से मात दी । सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 124 रन बनाये जबकि राहुल त्रिपाठी ने 75 रन का योगदान दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\