देश की खबरें | बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने अपने कार्यालयों में लोगों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के मामले फिर से तेजी से इजाफा के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी)ने अपने मुख्यालय एवं शहर में अपने अन्य कार्यालयों में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मुंबई, छह अप्रैल कोविड-19 के मामले फिर से तेजी से इजाफा के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी)ने अपने मुख्यालय एवं शहर में अपने अन्य कार्यालयों में लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बीएमसी द्वारा सोमवार को जारी परिपत्र के अनुसार, जनप्रतिनिधियों, अत्यावश्यक काम से आने वाले लोगों या पूर्व निर्धारित बैठकों में शामिल होने वाले लोगों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति को बीएमसी कार्यालयों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

परिपत्र में कहा गया है कि अपवाद स्वरूप कुछ मामलों में, विभागाध्यक्ष केवल उन लोगों को प्रवेश के लिए पास जारी करेंगे जिन्होंने पिछले 48 घंटे में आरटी-पीसीआर जांच कराई हो, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो।

इसमें कहा गया है कि नगर निकाय अधिकारियों से दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यालय एवं यहां उसके अन्य कार्यालयों में प्रवेश द्वारों पर पत्र या आपत्तियां स्वीकार करने के प्रावधान करने को कहा गया है। उन्हें स्टाफ के सदस्यों के साथ आमने-सामने के बजाए ऑनलाइन बैठकें करने का निर्देश दिया गया है।

नगर निकाय ने पिछले साल मार्च 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद इससे निपटने के प्रयासों के तहत इसी प्रकार के निर्देश जारी किए थे।

बीएमसी ने बताया कि मुंबई में सोमवार को संक्रमण के 9,857 नए मामले सामने आए और इसी के साथ शहर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,62,302 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान