जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में रौनक लौटी, सेंसेक्स 482 अंक उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और आईटी क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी आने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में रौनक लौट आई और दोनों मानक सूचकांकों में खासी बढ़त दर्ज की गई।

मुंबई, 13 फरवरी बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और आईटी क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी आने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में रौनक लौट आई और दोनों मानक सूचकांकों में खासी बढ़त दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 482.70 अंक यानी 0.68 प्रतिशत बढ़कर 71,555.19 अंक पर बंद हुआ। उतार-चढ़ाव से भरपूर कारोबार के दौरान सेंसेक्स 71,662.74 अंक के ऊपरी और 70,924.30 अंक के निचले स्तर तक भी गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 127.20 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 21,743.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर बढ़त लेने में सफल रहे जबकि निफ्टी के 50 में से 11 को छोड़कर बाकी सभी शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और एनटीपीसी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, टाटा मोटर्स और नेस्ले के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

बीएसई का स्मालकैप सूचकांक 0.18 प्रतिशत चढ़ गया जबकि मिडकैप एवं लार्जकैप सूचकांक 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट पर रहा।

यूरोप के अधिकांश बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार में सोमवार को मिश्रित रुख रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत बढ़कर 82.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 126.60 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

सोमवार को सेंसेक्स 523 अंक गिरकर 71,072.49 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 166.45 अंकों की गिरावट के साथ 21,616.05 अंक पर रहा था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट