जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में रौनक लौटी, सेंसेक्स 759 अंक उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच घरेलू स्तर पर चुनिंदा दिग्गज कंपनियों के शेयरों में लिवाली आने से बाजार में शुक्रवार को अच्छी तेजी रही और सेंसेक्स 759 अंक तथा निफ्टी 217 अंक चढ़कर बंद हुए।

मुंबई, 29 नवंबर वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच घरेलू स्तर पर चुनिंदा दिग्गज कंपनियों के शेयरों में लिवाली आने से बाजार में शुक्रवार को अच्छी तेजी रही और सेंसेक्स 759 अंक तथा निफ्टी 217 अंक चढ़कर बंद हुए।

विश्लेषकों के मुताबिक, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में निचले स्तर पर खरीदारी आने से बाजार में तेजी का माहौल बना।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 759.05 अंक यानी 0.96 प्रतिशत उछलकर 79,802.79 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 880.16 अंक बढ़कर 79,923.90 तक पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 216.95 अंक यानी 0.91 प्रतिशत चढ़कर 24,131.10 पर बंद हुआ।

इस तरह बाजार पिछले सत्र में आई बड़ी गिरावट से उबरने में सफल रहे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1,190.34 अंक गिरकर 79,043.74 और निफ्टी 360.75 अंक टूटकर 23,914.15 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टूब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा लाभ में रहीं।

दूसरी तरफ पावर ग्रिड, नेस्ले, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इन्फोसिस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

बाजार की तेजी में अदाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में रही तेजी की भी भूमिका रही। अदाणी ग्रीन एनर्जी में 21.72 प्रतिशत और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 15.56 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

छोटी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.76 प्रतिशत एवं मझोली कंपनियों से जुड़ा मिडकैप सूचकांक 0.31 प्रतिशत चढ़ गया।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान की निक्की गिरकर बंद हुए।

यूरोप के ज्यादातर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को 'थैंक्सगिविंग' के त्योहार पर बंद रहे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत गिरकर 73.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 11,756.25 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

\