देश की खबरें | गोरखपुर में फेरे लेने से पहले ही दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर जिले के खजनी थानाक्षेत्र में एक दुल्हन शादी समारोह के बीच फेरे लेने से पहले ही नकदी, कपड़े और जेवर लेकर फरार हो गयी। शनिवार को पीड़ित पक्ष ने यह जानकारी दी।

गोरखपुर (उप्र), चार जनवरी गोरखपुर जिले के खजनी थानाक्षेत्र में एक दुल्हन शादी समारोह के बीच फेरे लेने से पहले ही नकदी, कपड़े और जेवर लेकर फरार हो गयी। शनिवार को पीड़ित पक्ष ने यह जानकारी दी।

यह घटना खजनी थाना क्षेत्र के भरोहिया के शिव मंदिर में शादी की रस्मों के दौरान हुई।

सूत्रों के अनुसार, सीतापुर जिले के गोविंदपुर गांव के किसान कमलेश कुमार (40) अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी करना चाह रहे थे। एक मध्यस्थ पर भरोसा करके उन्होंने शादी की व्यवस्था करने के लिए 30,000 रुपये पेशगी के तौर पर दिए।

कमलेश तीन जनवरी को होने वाले अपने विवाह समारोह के लिए परिजनों के साथ गोरखपुर पहुंचे। दुल्हन अपनी मां के साथ समारोह स्थल पर पहुंची। कमलेश ने उन्हें शादी के खर्च के अलावा साड़ियां, सौंदर्य उत्पाद और गहने उपहार में दिए।

हालांकि, जैसे ही रस्में शुरू हुईं, दुल्हन ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और फिर कभी वापस नहीं लौटी।

कमलेश ने संवाददाताओं को बताया कि दुल्हन के साथ ही उसकी मां भी गायब हो गई, जिससे वह स्तब्ध रह गया और उसका कीमती सामान गायब हो गया।

उन्होंने दुख जताते हुए कहा, "मैं बस अपना परिवार फिर से बनाना चाहता था, लेकिन आखिरकार सब कुछ खो दिया।"

इस घटना के बावजूद अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) जितेंद्र कुमार ने कहा कि खजनी थाने को घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है तो अधिकारी जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान