विदेश की खबरें | वैश्विक कल्याण के लिए एक बड़ी ताकत बना हुआ है ब्रिक्स: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स आर्थिक सहयोग और वैश्विक कल्याण के लिए एक बड़ी ताकत बना हुआ है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रियो डी जेनेरियो, छह जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स आर्थिक सहयोग और वैश्विक कल्याण के लिए एक बड़ी ताकत बना हुआ है।

ब्रिक्स समूह के सदस्य देशों के कई शीर्ष नेता शिखर सम्मलेन के लिए ब्राजील के इस समुद्र तटीय शहर रियो डी जेनेरियो में एकत्र हुए हैं।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लिया। सम्मेलन का आयोजन समूह के वर्तमान अध्यक्ष ब्राजील ने किया है।

ब्रिक्स एक प्रभावशाली समूह के रूप में उभरा है। इसमें दुनिया की 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देश शामिल हैं।

मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका से मिलकर बने ब्रिक्स का 2024 में विस्तार किया गया, जिसके तहत मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को समूह में शामिल किया गया। इंडोनेशिया 2025 में ब्रिक्स में शामिल हुआ।

मोदी पांच देशों के दौरे के चौथे चरण में कल रात यहां पहुंचे थे। इससे पहले वह घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और अर्जेंटीना का दौरा कर चुके हैं।

पश्चिम एशिया की स्थिति, रूस-यूक्रेन संघर्ष और ‘ग्लोबल साउथ’ के सामने आने वाली चुनौतियों पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है।

ब्राजील के राष्ट्रपति की ओर से शिखर सम्मेलन स्थल पर स्वागत किए जाने के बाद मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "रियो डी जेनेरियो में इस वर्ष के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए राष्ट्रपति लूला का आभारी हूं। ब्रिक्स आर्थिक सहयोग और वैश्विक कल्याण के लिए एक बड़ी ताकत बना हुआ है।"

भारत अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका