देश की खबरें | पानी के घड़े को छूने पर ईंट भट्टा मालिक ने दलित चालक को पीटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में झुंझुनू जिले के पचेरी कलां थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्टा मालिक ने पानी के घड़े को हाथ लगाने पर कथित तौर पर दलित ट्रैक्टर चालक को पीटा। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 21 जनवरी राजस्थान में झुंझुनू जिले के पचेरी कलां थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्टा मालिक ने पानी के घड़े को हाथ लगाने पर कथित तौर पर दलित ट्रैक्टर चालक को पीटा। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि पचेरी कलां थानाक्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब ट्रैक्टर चालक चिमन लाल मेघवाल वहां ईंट लेने गया था।

पुलिस के अनुसार पैसे देने के बाद चिमन लाल घड़े से पानी पीने लगा तो भट्ठा मालिक विनोद यादव ने उसे लात मार दी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद में विनोद और दो अन्य लोग उसे कार से हरियाणा के रेवाड़ी ले गए और बेल्ट से उसकी पिटाई की तथा उसे छोड़ने के लिए परिवार से 1.5 लाख रुपये मांगे।

पुलिस ने बताया कि उसके भाई द्वारा पैसे देने के बाद उसे छोड़ा गया।

पुलिस उपनिरीक्षक राजपाल ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित ने इस संबंध में रविवार को मामला दर्ज कराया।

राजपाल के मुताबिक चालक के शरीर पर चोट के निशान थे और उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया गया।

उपनिरीक्षक ने बताया कि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसे घड़े से पानी पीने पर पीटा गया।

उन्होंने कहा कि अभी मामले में पूछताछ जारी है तथा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी