देश की खबरें | रिश्वत मामला: सीबीआई ने एनसीएलटी के अंतरिम समाधान पेशेवर सहित तीन को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी), मुंबई के एक अंतरिम समाधान पेशेवर सहित तीन लोगों को पुणे में 20 लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच मई केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी), मुंबई के एक अंतरिम समाधान पेशेवर सहित तीन लोगों को पुणे में 20 लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में एक कंपनी का मालिक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि एनसीएलटी के अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) सुब्रत मैती, नवी मुंबई स्थित आरजे ज्वैलर्स के लिए काम करने वाले आशीष सोमानी और कंपनी के मालिक रुचित तनका को गिरफ्तार किया गया है।

एनसीएलटी के एक लंबित मामले को निपटाने के लिए कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गयी थी।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, "शिकायतकर्ता की कंपनी के एनसीएलटी मामले के निपटारे के लिए 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एनसीएलटी के एक आईआरपी और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।’’

उन्होंने कहा, "आगे आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से कुल 20 लाख रुपये में से दो लाख रुपये पहले देने की मांग की और कहा कि एक व्यक्ति पुणे में वह राशि लेने के लिए आएगा।"

प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने जाल बिछाकर उक्त व्यक्ति को शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये का प्रारंभिक भुगतान लेते हुए पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि बाद में, अंतरिम समाधान पेशेवर और मुंबई के कंपनी मालिक व जौहरी भी पकड़े गए जिनकी कथित भूमिका मामले में सामने आई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट