देश की खबरें | मिथक तोड़ते हुए उत्तराखंड में फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : प्रह्लाद जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय खान व कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तराखंड में मिथक तोड़ते हुए भाजपा विधानसभा चुनाव जीतकर फिर से सत्ता में वापसी करेगी।

देहरादून, 16 सितंबर केंद्रीय खान व कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तराखंड में मिथक तोड़ते हुए भाजपा विधानसभा चुनाव जीतकर फिर से सत्ता में वापसी करेगी।

प्रदेश चुनाव प्रभारी बनने के बाद चुनाव सह प्रभारी, आर. पी. सिंह और लॉकेट चटर्जी के साथ पहली बार यहां आए जोशी ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक में उन्हें पूरे मनोयोग से 2022 विधानसभा चुनावों के लिए जुटने को कहा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तथा राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार बनने का मिथक तोड़ते हुए भाजपा विधानसभा चुनाव जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।

जोशी ने कहा कि इस लक्ष्य को पाने के लिए सभी को अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देना है और केंद्र व प्रदेश सरकार के जनहितकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने जिला प्रभारियों को अपने जिले के मंडलों, शक्तिकेंद्रों और बूथों में निरंतर प्रवास करने तथा कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बनाए रखने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल में उस पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा, उसी प्रकार प्रदेश की साढ़े चार साल की सरकार ने बेहद ईमानदारी से जनहित के कार्य किये हैं और उस पर कोई आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा कि जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों में घोटालों की एक श्रृंखला सी बन गयी थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश में पुन: भारी बहुमत से पार्टी की सरकार बनेगी।

इससे पहले, जोशी तथा प्रदेश चुनाव सह प्रभारियों के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने उनकी अगवानी की। बाद में देहरादून पहुंचने तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर पार्टी के केंद्रीय नेताओं का स्वागत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट