देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में चीनी 'घुसपैठ' पर 'चुप्पी' तोड़ें प्रधानमंत्री: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में कथित चीनी घुसपैठ को लेकर रविवार को भाजपा सरकार पर धोखे में रखने और जानबूझकर मामले को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। साथ ही इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'चुप्पी' पर सवाल उठाया।

नयी दिल्ली, 21 नवंबर कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में कथित चीनी घुसपैठ को लेकर रविवार को भाजपा सरकार पर धोखे में रखने और जानबूझकर मामले को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। साथ ही इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'चुप्पी' पर सवाल उठाया।

विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे देश को राष्ट्रीय सुरक्षा पर पाठ पढ़ाती है जबकि वह भारत की अखंडता एवं सम्प्रभुता को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों के समाधान में नाकाम रही है।

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सैटेलाइट तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा में छह-सात किलोमीटर के अंदर एक और गांव बसा दिया है, जिसमें 60 से अधिक ढांचों का निर्माण किया गया है।

सिंघवी ने यह भी दावा किया कि कुछ दिन पहले ही चीन के राष्ट्रपति ने इस जगह के उत्तर में कुछ किलोमीटर की दूरी की यात्रा की थी। कांग्रेस नेता ने मांग उठायी कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे का समाधान करें और वह इस संबंध में उठाए जा रहे कदमों के बारे में देश को अवगत कराएं।

सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, '' हम प्रधानमंत्री की चुप्पी की निंदा करते हैं। यह दंडनीय है। यह अक्षम्य है।''

हालांकि, इस मामले पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

कांग्रेस सीमा पर तनाव के मुद्दों से निपटने को लेकर लगातार सरकार पर हमला कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने ''जनवरी 2019 और सितंबर-अक्टूबर 2021 की घुसपैठ'' को लेकर अब तक एक भी शब्द नहीं कहा है।

सिंघवी द्वारा साझा की गई सैटेलाइट तस्वीरों में कथित तौर पर अप्रैल 2019 की उसी स्थान की तस्वीरें दिखाई गईं, जिसमें सितंबर 2021 में 60 ढांचों का निर्माण नजर आ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड