WI vs BAN: क्रैग ब्रैथवेट ने लगातार सर्वाधिक टेस्ट खेलने का सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरकर कैरेबियाई टीम की तरफ से लगातार सर्वाधिक मैच खेलने का गारफील्ड सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

किंग्सटन, 1 दिसंबर : वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरकर कैरेबियाई टीम की तरफ से लगातार सर्वाधिक मैच खेलने का गारफील्ड सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ब्रैथवेट का यह लगातार 86वां टेस्ट मैच था. वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सोबर्स ने 1955 से लेकर 1972 तक लगातार 85 टेस्ट मैच खेले थे. उन्होंने 1974 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

अपना 96वां टेस्ट मैच खेल रहे ब्रैथवेट ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन 2014 के बाद से उन्होंने कोई टेस्ट नहीं छोड़ा है. लगातार सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के नाम पर दर्ज है. उन्होंने लगातार 159 टेस्ट मैच खेले थे. इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है जिन्होंने लगातार 106 टेस्ट मैच खेले थे. यह भी पढ़ें : Mohammed Shami Fitness: NCA स्पोर्ट्स साइंस विंग की हरी झंडी पर निर्भर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मोहम्मद शमी का चयन; रिपोर्ट्स

पहले टेस्ट मैच में 201 रन से करारी हार झेलने वाले बांग्लादेश की दूसरे टेस्ट मैच में अच्छी शुरुआत नहीं रही. उसने बारिश से प्रभावित पहले दिन के खेल में टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 69 रन बनाए हैं. खराब रोशनी के कारण जब दिन का खेल समाप्त किया गया तब शादमान इस्लाम 50 और शहादत हुसैन 12 रन पर खेल रहे थे. वेस्टइंडीज की तरफ से दोनों विकेट तेज गेंदबाज केमार रोच ने लिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी