IND VS NZ, 1st ODI: हैदराबाद में भारत के नाको में दम करने वाले ब्रेसवेल को परिवार से विरासत में मिला है क्रिकेट

भारत के खिलाफ पहले वनडे में 78 गेंद में 140 रन बनाने वाले माइकल ब्रेसवेल को क्रिकेट परिवार से विरासत में मिला है और देर से राष्ट्रीय टीम में पदार्पण के बावजूद उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है

न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

हैदराबाद, 19 जनवरी भारत के खिलाफ पहले वनडे में 78 गेंद में 140 रन बनाने वाले माइकल ब्रेसवेल को क्रिकेट परिवार से विरासत में मिला है और देर से राष्ट्रीय टीम में पदार्पण के बावजूद उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है . पहले वनडे में जीत के लिये 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने छह विकेट 131 रन पर गंवा दिये थे. ब्रेसवेल ने हालांकि अकेले दम पर टीम को जीत के करीब पहुंचा ही दिया था लेकिन 12 रन से चूक गए. यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के बाद इस खिलाड़ी को बनाया जाएगा वनडे टीम का कप्तान, बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने किया खुलासा

पिछले साल मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 31 वर्ष के ब्रेसवेल ने इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी एक मैच में नाबाद 127 रन बनाये थे जब न्यूजीलैंड ने एक समय पर 153 रन पर छह विकेट गंवा दिये थे. उसके परिवार में अंकल जॉन ब्रेसवेल, ब्रेंडन ब्रेसवेल और कजिन डग ब्रेसवेल भी टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं । उनके पिता मार्क न्यूजीलैंड के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेले हैं

.

मैच के बाद ब्रेसवेल ने कहा ,‘‘ मुझे घरेलू क्रिकेट के अनुभव का काफी फायदा मिला है. मुझे पता है कि किस तरह से खेलना है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस अनुभव का फायदा मिल रहा है.’’ सौ प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड में काफी टी20 क्रिकेट खेला है और वह उसी अंदाज में बेखौफ खेलते नजर आये.

उन्होंने कहा ,‘‘ टी20 का मुझ पर काफी प्रभाव रहा है. इससे वनडे क्रिकेट रोमांचक हो गया है. आप किसी भी स्थिति में हो, अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकते हैं । टी20 क्रिकेट में सीखी चीजें वनडे में काफी काम आ रही हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में कोहली जड़ा 'विराट' शतक, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 296 रनों का टारगेट, जस्टिन ग्रीव्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड