हर्था बर्लिन के बोयाटा ने साथी खिलाड़ी का ‘चुंबन’ लेने से इनकार किया
राज्य मंत्री मार्कस सोएडर ने हालांकि कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि गोल का जश्न मनाने से जुड़े नियमों को लागू करने को लेकर लीग कड़ा रुख अपनाएगी। कुछ खिलाड़ी गोल का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे के गले मिले थे जिसके बाद सोएडर का यह बयान आया है।
कोरोना वायरस महामारी के कारण दो महीने के ब्रेक के बाद जर्मनी की बुंदेसलीगा शनिवार को दोबारा शुरू हुई। क्लबों के जर्मनी की सरकार द्वारा स्वीकृत साफ-सफाई के कड़े नियमों पर राजी होने के बाद यह फुटबॉल लीग शुरू हुई।
राज्य मंत्री मार्कस सोएडर ने हालांकि कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि गोल का जश्न मनाने से जुड़े नियमों को लागू करने को लेकर लीग कड़ा रुख अपनाएगी। कुछ खिलाड़ी गोल का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे के गले मिले थे जिसके बाद सोएडर का यह बयान आया है।
खिलाड़ियों को जहां तक संभव हो एक-दूसरे के संपर्क में आने से बचने को कहा गया है विशेषकर गोल का जश्न मनाते हुए।
कई मौकों पर इन नियमों की अनदेखी की गई लेकिन बोयाटा ने कहा है कि वह ग्रुजिक को सिर्फ निर्देश दे रहे थे।
बेल्जियम के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को शनिवार को ग्रुजिक को गाल पर चुंबन देते देखा गया। हर्था ने इस मैच में होफेनहेम को 3-0 से हराया।
बोयाटा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ग्रुजिक के चेहरे पर हाथ रखने के लिए मैं माफी मांगता हूं। यह चुंबन नहीं था या जश्न नहीं मना रहा था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसे सिर्फ कुछ निर्देश दे रहा था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)