खेल की खबरें | मुक्केबाज लवलीना क्वार्टरफाइनल में, हसमुद्दीन भी जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा) ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की महिला लाइट मिडिलवेट वर्ग स्पर्धा में अरियाना निकोलसन पर 5-0 की आसान जीत से क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

बर्मिंघम, 30 जुलाई भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा) ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की महिला लाइट मिडिलवेट वर्ग स्पर्धा में अरियाना निकोलसन पर 5-0 की आसान जीत से क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना ने अपने से 15 साल सीनियर न्यूजीलैंड की प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरू से ही आक्रामकता दिखायी।

लवलीना का सामना अब क्वार्टरफाइनल में वेल्स की रोसी एसेल्स से होगा।

वहीं मोहम्मद हसमुद्दीन पुरूषों की फेदरवेट (57 किलो) स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।

पिछली बार 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले हसमुद्दीन ने दक्षिण अफ्रीका के एमजोलेले डी को 5 . 0 से हराया ।

हसमुद्दीन ने अपनी चुस्ती और बेहतरीन फुटवर्क से प्रतिद्वंद्वी को मैच में लौटने का मौका ही नहीं दिया ।

अब उनका सामना बांग्लादेश के मोहम्मद सलीम हुसैन से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट