खेल की खबरें | हार के लिए गेंदबाज दोषी: बाबर आजम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के हाथों एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली हार से आहत पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इसके लिए अपने गेंदबाजों को दोषी ठहराया जो बीच के ओवरों में विकेट लेने में नाकाम रहे।

चेन्नई, 23 अक्टूबर अफगानिस्तान के हाथों एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली हार से आहत पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इसके लिए अपने गेंदबाजों को दोषी ठहराया जो बीच के ओवरों में विकेट लेने में नाकाम रहे।

पाकिस्तान ने सोमवार को यहां विश्व कप के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 282 रन बनाए थे। अफगानिस्तान ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से 49 ओवर में दो विकेट पर 286 रन बनाकर जीत दर्ज की।

बाबर ने मैच के बाद कहा,‘‘हमने अच्छा स्कोर बनाया था लेकिन गेंदबाजी में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा क्योंकि हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले पाए। विश्व कप में अगर आप एक विभाग में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो आपको हार का सामना करना पड़ता है। ’’

उन्होंने कहा,‘‘हमने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन हम विकेट नहीं ले पाए। अफगानिस्तान को पूरा श्रेय जाता है। हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं विशेष कर गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं है। पिच से दूसरी पारी में भी स्पिनरों को मदद मिल रही थी लेकिन उनके बल्लेबाजों पर किसी तरह का दबाव नहीं था।’’

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि उनकी टीम एक पेशेवर टीम की तरह खेली।

उन्होंने कहा,‘‘यह जीत शानदार है। हमने एक पेशेवर टीम की तरह लक्ष्य का पीछा किया। हम पिछले कुछ वर्षों से अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। हम सकारात्मक क्रिकेट खेलने के लिए अपनी तरफ से प्रयास जारी रखेंगे। आज हमारी गेंदबाजी अच्छी रही। शुरू से लेकर आखिर तक मैच हमारे हाथ में था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semifinal Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semifinal Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट