खेल की खबरें | गेंदबाजों ने कर्नाटक को तमिलनाडु के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गेंदबाजों ने देवदत्त पडीक्कल की 151 रन की शानदार पारी के बाद शनिवार को यहां कसी गेंदबाजी से रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन स्टंप तक तमिलनाडु के 129 रन पर सात विकेट झटककर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

चेन्नई, 10 फरवरी कर्नाटक के गेंदबाजों ने देवदत्त पडीक्कल की 151 रन की शानदार पारी के बाद शनिवार को यहां कसी गेंदबाजी से रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन स्टंप तक तमिलनाडु के 129 रन पर सात विकेट झटककर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पडीक्कल ने 12 चौके और छह छक्कों की मदद से 218 गेंद में 151 रन बनाये जो उनका इस सत्र में तीसरा रणजी ट्राफी शतक है। लेकिन वह दिन की दूसरी गेंद पर आउट हो गये और अपने कल के स्कोर में कोई रन नहीं जोड़ सके।

सुबह पांच विकेट पर 288 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए हार्दिक राज (51) ने अपना पहला प्रथम श्रेणी अर्धशतक जड़ा जबकि विकेटकीपर श्रीनिवास शरत ने 83 गेंद में 45 रन बनाये। कर्नाटक के अंतिम पांच बल्लेबाजों ने महज 78 रन जोड़े जिससे टीम 119.4 ओवर में 366 रन पर सिमट गयी।

फिर कर्नाटक के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट लेकर प्रतिद्वंद्वी टीम के 56 ओवर में 129 तक सात विकेट झटक लिये थे।

ऑफ स्पिनर ए शशि कुमार ने तीन जबकि हार्दिक ने दो विकेट झटके।

नारायण जगदीशन (56 गेंद में 40 रन), बाबा इंद्रजीत (नाबाद 35 रन) और विमल कुमार (14) ही तमिलनाडु के लिए दोहरे अंक तक पहुंच सके।

स्टंप तक तमिलनाडु की टीम 237 रन से पिछड़ रही थी।

मोहाली में ग्रुप के एक अन्य मैच में गुजरात ने पंजाब पर पहली पारी की अहम बढ़त हासिल की।

आठ विकेट पर 250 रन के रात के स्कोर से आगे खेलते हुए गुजरात ने 94.3 ओवर में 339 रन बनाये। इसके बाद शानदार गेंदबाजी के बूते पंजाब को 219 रन पर समेट दिया।

मध्यम गति के गेंदबाज प्रियाजीतसिंह जडेजा ने 60 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि चिंतन गजा (71 रन देकर तीन विकेट) ने तीन विकेट प्राप्त किये।

पंजाब के लिए कप्तान मंदीप सिंह ने नाबाद 76 रन और बलतेज सिंह ने 43 गेंद में 42 रन बनाये।

चंडीगढ़ में त्रिपुरा ने चंडीगढ़ के 356 रन के जवाब में 62 ओवर में चार विकेट गंवाकर 187 रन बना लिये।

सूरत में रेलवे ने गोवा को 200 रन पर समेटकर पहली पारी में 97 रन की बढ़त हासिल की और स्टंप तक उसने बिना विकेट गंवाये 31 रन बना लिये जिससे उसकी कुल बढ़त 128 रन की हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\