खेल की खबरें | गेंदबाजों ने किंग्स इलेवन पंजाब को सनराइजर्स पर दिलाई चमत्कारिक जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. डैथ ओवरों में अर्शदीप सिंह और क्रिस जोर्डन की शानदार गेंदबाजी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया ।

दुबई, 24 अक्टूबर डैथ ओवरों में अर्शदीप सिंह और क्रिस जोर्डन की शानदार गेंदबाजी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया ।

पंजाब के बल्लेबाज सात विकेट पर 126 रन ही बना सके लेकिन उसके गेंदबाजों ने अपने अनुशासित प्रदर्शन से मैच का पासा पलट दिया। सनराइजर्स ने आखिरी सात विकेट 14 रन के भीतर गंवा दिये और पूरी टीम 19 . 5 ओवर में 114 रन पर आउट हो गई । अर्शदीप ने 3.5 ओवर में 23 रन देकर तीन और क्रिस जोर्डन ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिये ।

यह भी पढ़े | IPL 2020: आखिर कब चलेगा Glenn Maxwell का बल्ला?.

जोर्डन ने 19वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर जैसन होल्डर और राशिद खान को पवेलियन भेजा । आखिरी ओवर में सनराइजर्स को 14 रन की जरूरत थी। अर्शदीप ने दूसरी गेंद पर संदीप शर्मा (0) और तीसरी पर प्रियम गर्ग (तीन) को पवेलियन भेजा । आखिरी गेंद पर खलील अहमद रन आउट हो गए।

सनराइजर्स के लिये कप्तान डेविड वार्नर को छोड़कर कोई नहीं चल सका जिन्होंने 20 गेंद में 35 रन बनाये । विजय शंकर ने 27 रन का योगदान दिया ।

यह भी पढ़े | KXIP vs SRH 43rd IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद की सधी गेंदबाजी, किंग्स इलेवन पंजाब ने बनाए 126 रन.

इस जीत के बाद पंजाब 11 मैचों में 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर आ गई जबकि सनराइजर्स इतने ही मैचों में आठ अंक लेकर छठे स्थान पर है ।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के वार्नर के फैसले को सनराइजर्स के गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया । पंजाब के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे ।

पंजाब के लिये कप्तान के एल राहुल (27), मनदीप सिंह (17) और क्रिस गेल (20) ने अच्छी शुरूआत की लेकिन ठोस पारियां नहीं खेल सके ।पंजाब को एक भी बड़ी साझेदारी नहीं मिल पाई।

गेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे और उन्हें सनराइजर्स के गेंदबाजों ने आफ स्टम्प के बाहर गेंद डालकर खुलकर खेलने की नहीं दिया । आखिर में झल्लाकर गेल ने वेस्टइंडीज के अपने साथी खिलाड़ी जैसन होल्डर की गेंद पर खराब शॉट खेला और लांग आफ में वार्नर ने शानदार कैच लपका ।

होल्डर ने 27 रन देकर और राशिद ने 14 रन देकर दो दो विकेट लिये । वहीं संदीप शर्मा ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाये । राशिद ने 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल को बोल्ड करके पंजाब को करारा झटका दिया । इस समय स्कोर तीन विकेट पर 66 रन था ।

ग्लेन मैक्सचवेल (12) का खराब फार्म जारी रहा और वह संदीप की गेंद पर लांग आन में वार्नर को कैच देकर लौटे । दीपक हुड्डा को राशिद ने चकमा दिया और आगे निकलकर खेलने के प्रयास में वह बेयरस्टॉ की स्टम्पिंग का शिकार हो गए ।

सनराइजर्स के गेंदबाजों ने इस कदर दबाव बनाया था कि 11 ओवर तक पंजाब की पारी में कोई चौका छक्का नहीं लगा । निकोलस पूरन ने 19वें ओवर में इस दबाव को तोड़ा जो 28 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\