खेल की खबरें | गेंदबाजों और वायट ने दिलायी इंग्लैंड को पाक पर नौ विकेट से जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज डैनी वायट की आक्रामक अर्धशतकीय पारी की मदद से मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड ने गुरुवार को यहां पाकिस्तान को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी।

क्राइस्टचर्च, 24 मार्च गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज डैनी वायट की आक्रामक अर्धशतकीय पारी की मदद से मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड ने गुरुवार को यहां पाकिस्तान को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी।

इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 41.5 ओवर में 105 रन पर ढेर कर दिया और फिर 19.2 ओवर में एक विकेट पर 107 रन बनाकर 184 गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज की।

गेंदबाजी का आगाज करने वाली कैथरीन ब्रंट (17 रन देकर तीन) और बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन (18 रन देकर तीन) ने इंग्लैंड का पहले गेंदबाजी करने के फैसले को सही साबित करते हुए पाकिस्तान को सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभायी।

इसके बाद वायट ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 68 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाये जिसमें 11 चौके शामिल हैं। उन्होंने कप्तान हीथर नाइट (36 गेंदों पर नाबाद 24) के साथ दूसरे विकेट के लिये 87 रन की अटूट साझेदारी की।

इस जीत से इंग्लैंड के छह मैचों में छह अंक हो गये है। बड़ी जीत दर्ज करने से उसके नेट रन रेट में भी सुधार हुआ जिससे वह भारत से आगे चौथे स्थान पर पहुंचने में सफल रहा। भारत के भी छह मैचों में छह अंक हैं।

इंग्लैंड को इस मैच में हर हाल में जीत की दरकार थी। ब्रंट ने पहली गेंद पर ही नाहिदा खान को आउट करके उसे शानदार शुरुआत दिलायी। कप्तान बिस्माह मारूफ (नौ) के रन आउट होने से स्कोर दो विकेट पर 11 रन हो गया।

ओमाइमा सोहेल (11) के भी रन आउट होने से पाकिस्तान की पारी चरमरा गयी। पाकिस्तान ने इसके बाद भी लगातार विकेट गंवाये। उसकी केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंची जिनमें सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन ने 32 और विकेटकीपर बल्लेबाज सिदरा नवाज ने 23 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड अपना आखिरी लीग मैच रविवार को बांग्लादेश से खेलेगा जबकि पाकिस्तान शनिवार को मेजबान न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। पाकिस्तान के छह मैचों में दो अंक हैं और वह सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू