देश की खबरें | इनामी नक्सली दंपती ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित धमतरी जिले में इनामी नक्सली दंपती ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

धमतरी, 25 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित धमतरी जिले में इनामी नक्सली दंपती ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में नक्सली टिकेश उर्फ टिकेश्वर वट्टी और उसकी पत्नी प्रमिला उर्फ गणेशी नेताम ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

उन्होंने बताया कि टिकेश नगरी एरिया कमेटी और गोबरा एलओएस का सदस्य तथा प्रमिला सीता नदी एरिया कमेटी की सदस्य है। उनके सर पर पांच—पांच लाख रुपए का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंपती ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्हें नक्सली संगठन में रहकर दांपत्य जीवन और पारिवारिक सुख से वंचित रहना पड़ रहा था।

उन्होंने नक्सलियों के जीवन शैली और विचारधारा से क्षुब्ध होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर रहने का संकल्प लिया है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, बारूदी सुरंग लगाने समेत कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न थानों में टिकेश के खिलाफ 32 तथा प्रमिला के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\