खेल की खबरें | हमारे दोनों स्पिनरों ने कमाल की गेंदबाजी की: वार्नर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को यहां सात रन की रोमांचक जीत दर्ज करने का श्रेय अपने स्पिन गेंदबाजों अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को दिया।

हैदराबाद, 24 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को यहां सात रन की रोमांचक जीत दर्ज करने का श्रेय अपने स्पिन गेंदबाजों अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को दिया।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 144 रन बनाने के बाद सनराइजर्स को छह विकेट पर 137 रन पर रोक दिया।

दिल्ली के लिए अक्षर ने चार ओवर में 21 रन देकर दो और कुलदीप ने इतने ही ओवर में 22 रन देकर एक विकेट चटकाकर हैदराबाद की मुश्किलें बढ़ा दी।

वार्नर ने स्पिनरों के अलावा  आखिरी ओवर में 13 रन का बचाव करने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और अनुभवी इशांत शर्मा की भी तारीफ की।

मैच के बाद पुरस्कार समारोह में वार्नर ने कहा, ‘‘ मुकेश वहां दबाव में बिल्कुल कमाल के थे और हमारे दो वामहस्त स्पिनर शानदार थे। आप यह नहीं चाहेंगे कि बल्लेबाज गेंदबाजों के अभ्यस्त हो इसलिए मैं दोनों का इस्तेमाल एक साथ नहीं कर रहा था और यह कारगर रहा।’’

पिछले दो मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले इशांत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें श्रेय मिलना चाहिये। उन्होंने आईपीएल में वापसी के लिए आने के लिए बहुत मेहनत की है और उन्होंने जो किया वह असाधारण था। वह पहले मैच से ही मुझसे कह रहे थे कि मैं खेलने के लिए तैयार हूं।’’

लगातार दो मैचों में जीत दर्ज करने से खुश वार्नर ने कहा, ‘‘ हम लगातार पांच मैच हारे है ऐसे में आज की जीत शानदार है। उम्मीद है कि हम अगले तीन मैच जीतेंगे , फिर कुछ सोचेंगे। हमारा अगला मुकाबला भी हैदराबाद से ही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan Stats In T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Soundala Village: महाराष्ट्र के सौंदाळा गांव ने रचा इतिहास, खुद को घोषित किया 'जाति-मुक्त', ग्रामसभा में 'मानवता' को माना एकमात्र धर्म

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\