देश की खबरें | सीमा वार्ता : असम ने मिजोरम से उसके ‘दावे वाले क्षेत्रों’ की जानकारी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम ने बृहस्पतिवार को मिजोरम से कहा कि वह जिन क्षेत्रों पर अपना दावा करता है उन गांवों के नाम, वहां रहने वाले लोगों की जातीयता और उन गांवों की लोकेशन आदि सहित सभी जानकारी उसे मुहैया कराए।

गुवाहाटी, 17 नवंबर असम ने बृहस्पतिवार को मिजोरम से कहा कि वह जिन क्षेत्रों पर अपना दावा करता है उन गांवों के नाम, वहां रहने वाले लोगों की जातीयता और उन गांवों की लोकेशन आदि सहित सभी जानकारी उसे मुहैया कराए।

दावों से जुड़ी सारी जानकारी तीन महीने के भीतर देनी होगा और उसके बाद यह मामला दोनों राज्यों द्वारा संयुक्त रूप से गठित क्षेत्रीय समिति के पास जाएगा। समिति का गठन दोनों राज्यों के बीच के इस सीमा विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए किया गया है।

असम सीमा सुरक्षा और विकास मंत्री अतुल बोरा और मिजोरम के गृहमंत्री लालचामलिआना के बीच आज गुवाहाटी में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

दोनों राज्यों द्वारा संयुक्त रूप से जारी बयान के अनुसार, मिजोरम असम की सीमा में आने वाले जिस क्षेत्र पर अपना होने का दावा करता है उसके गांवों के नाम की सूची, उनकी लोकेशन, नक्शा और वहां के निवासियों की जातीयता सहित अन्य संबंधित जानकारी तीन महीने के भीतर उपलब्ध कराएगा।

इन दावों का दोनों राज्यों की क्षेत्रीय समितियों द्वारा सत्यापन किया जाएगा।

फिलहाल दोनों राज्यों में यथा स्थिति बनाए रखने और सीमा पर शांति तथा सौहार्द्र बनाए रखने की सहमति बनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल