देश की खबरें | सीमा मुद्दा जटिल, लेकिन कोई पक्ष युद्ध और टकराव नहीं चाहता: चीनी राजनयिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चीनी दूतावास में प्रभारी राजदूत मा जिया ने बुधवार को कहा कि चीन और भारत को सीमा के हालात से उपजी कठिनाइयों का सामना करना होगा, लेकिन दोनों में से कोई भी देश युद्ध या टकराव नहीं चाहता।

नयी दिल्ली, 22 मार्च चीनी दूतावास में प्रभारी राजदूत मा जिया ने बुधवार को कहा कि चीन और भारत को सीमा के हालात से उपजी कठिनाइयों का सामना करना होगा, लेकिन दोनों में से कोई भी देश युद्ध या टकराव नहीं चाहता।

मा जिया ने यहां मीडिया ब्रीफिंग में सीमावर्ती क्षेत्रों के हालात को ‘बहुत जटिल’ बताते हुए कहा कि एक समझौते पर पहुंचना आसान नहीं था जिसकी वजह से दोनों देश परामर्श तथा सहयोग की स्थापित कार्य प्रणाली के माध्यम से बातचीत और वरिष्ठ कमांडर स्तर की बैठकें कर रहे हैं।

उनका बयान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान की पृष्ठभूमि में आया है। जिससे संकेत मिला कि दोनों पक्ष ‘अप्रासंगिक मुद्दों’ को उठाने के लिए बहुपक्षीय मंचों के उपयोग का विरोध करेंगे।

भारत में चीनी राजदूत के रूप में सुन वीदोंग का कार्यकाल पिछले साल अक्टूबर में समाप्त होने के बाद चीन ने अभी तक इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की है। वरिष्ठ राजनयिक जिया नयी दिल्ली में चीनी मिशन की प्रभारी हैं।

इससे पहले जिया ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिये गये अपने बयान में कहा था कि सीमा पर मौजूदा हालात स्थिर हैं और चीन तथा भारत स्थापित माध्यमों से संवाद कर रहे हैं जिनमें परामर्श तथा सहयोग के लिए कार्य प्रणाली एवं वरिष्ठ कमांडर स्तरीय बैठक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कठिनाइयां हैं, मैं यह बात कह चुकी हूं। लेकिन हमें इसका सामना करना होगा। हमें यह भी भरोसा है कि चीन और भारत युद्ध नहीं चाहते।’’

जिया ने कहा कि सीमा का मुद्दा कई साल से है और समझौते पर पहुंचना आसान नहीं था।

बहुपक्षीय मंचों पर यूक्रेन का मुद्दा उठाये जाने पर रूस और चीन के विरोध करने के संकेतों के बीच चीनी राजनयिक ने कहा कि यदि आर्थिक और वित्तीय विषयों पर चर्चा करने के लिए स्थापित किसी मंच पर प्रमुख सुरक्षा मुद्दे उठाये जाते हैं तो जी20 में आम-सहमति पर पहुंचना मुश्किल हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड