Assam-Mizoram Dispute: मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री, अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
मिजोरम पुलिस ने कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुई हिंसा के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं.
आइजोल, 30 जुलाई : मिजोरम पुलिस ने कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुई हिंसा के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : Assam-Mizoram Dispute: असम सरकार ने जारी की एडवाइजरी, राज्य के लोगों को मिजोरम की यात्रा नहीं करने के लिए कहा
मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन एन ने पीटीआई- को बताया कि इन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.