जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी, स्थानीय मांग से तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरसों, मूंगफली की स्थानीय मांग बढ़ने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों, मूंगफली और पामोलीन समेत सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

नयी दिल्ली, छह फरवरी सरसों, मूंगफली की स्थानीय मांग बढ़ने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों, मूंगफली और पामोलीन समेत सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

तेल उद्योग के जानकार सूत्रों के अनुसार बाजार में पुरानी सरसों की किल्लत होने और स्थानीय मांग के कारण सरसों दाना समेत इसके तेल की कीमतों में सुधार का रुख रहा। पुराने सरसों तिलहन की कमी की वजह से देश में लगभग आधी मिलें बंद हो गयी हैं। अभी सरसों की नयी फसल का हरापन खत्म होने में लगभग एक महीने का समय लग सकता है। इस कमी की वजह से सरसों दाना सहित इसके तेल की कीमतों में पर्याप्त सुधार आया।

उन्होंने कहा कि मूंगफली की स्थानीय खाने की मांग के साथ-साथ निर्यात की भी मांग बढ़ने से मूंगफली तेल- तिलहन कीमतों में सुधार आया।

कोरोना वायरस की घटती रफ्तार के कारण पॉल्ट्री में सोयाबीन खल (डीओसी) की निर्यात मांग बढ़ी है जिससे सोयाबीन तेल-तिलहन की कीमतों में भी पर्याप्त सुधार आया।

मलेशिया एक्सचेंज में तेजी की वजह से सीपीओ के साथ-साथ पामोलीन तेल कीमतों में भी सुधार देखने को मिला।

बाजार में शनिवार को थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,325 - 6,375 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,665- 5,730 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,250 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,270 - 2,330 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,940 -2,090 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,070 - 2,185 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,100 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,650 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,800 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,900 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,500 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,400 रुपये।

पामोलिन कांडला 10,650 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन तिलहन मिल डिलीवरी 4,725- 4,775 रुपये, लूज में 4,625- 4,675 रुपये

मक्का खल (सरिस्का) 3,525 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: IMD का अलर्ट, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तूफानी जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में नंबर-1 पर कब्जा, जानें अन्य टीमों का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड