देश की खबरें | कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, बर्फबारी का इंतजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में न्यूनतम तापमान के कई डिग्री नीचे गिर जाने के बाद भी मौसम शुष्क बना हुआ है और बर्फबारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 10 जनवरी कश्मीर में न्यूनतम तापमान के कई डिग्री नीचे गिर जाने के बाद भी मौसम शुष्क बना हुआ है और बर्फबारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मौसम शुष्क रहने के कारण रात में ठंड बढ़ गई है जबकि दिन औसतन तापमान की तुलना में गर्म हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसतन तापमान से 8.1 डिग्री अधिक है।

श्रीनगर की तुलना में जम्मू अधिक ठंडा रहा जहां अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम था।

जम्मू घने कोहरे की गिरफ्त में है जिससे दिन में अधिक ठंड महसूस की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया वहीं उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट में इस दौरान न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात के तापमान से कुछ कम है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर वर्तमान में 'चिल्लई-कलां' की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है। इस दौरान प्रख्यात डल झील सहित सभी जल स्रोत जम जाते हैं।

इस अवधि के दौरान बर्फबारी की आशंका सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड