देश की खबरें | दिल्ली में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का दौर जारी, एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड की स्थिति बरकरार रही जिसमें अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भी कड़ाके की ठंड की स्थिति बरकरार रही जिसमें अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रात आठ बजे 405 अंक दर्ज किया गया जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिन की शुरुआत में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली जिसमें न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उसने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी में अब तक पांच शीत दिवस और पांच शीत लहर वाले दिन अनुभव किए गए हैं जो पिछले 13 वर्षों में सबसे अधिक है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, शहर में मुख्यतः आसमान साफ रहा और मध्यम कोहरा देखा गया जबकि आर्द्रता का स्तर 79 से 60 फीसदी के बीच रहा।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है। देर रात दिल्ली की विभिन्न वेधशालाओं में दृश्यता में सुधार हुआ जिसमें रात 11 बज कर 45 मिनट पर सफदरजंग में दृश्यता 500 मीटर और पालम में 700 मीटर दर्ज की गई।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर बुधवार तड़के साढ़े पांच बजे से 600 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई।

भारतीय रेलवे के अनुसार, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चलीं।

आईएमडी ने बताया कि घने कोहरे के पूर्वानुमान के कारण दिल्ली में परिवहन और विमानन गतिविधियों पर बृहस्पतिवार को भी असर पड़ सकता है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार रात आठ बजे एक्यूआई 405 अंक दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी