देश की खबरें | बंबई उच्च न्यायालय ने शिवसेना नेता अडसुल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज किए धन शोधन के एक मामले में शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल की अग्रिम जमानत की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

मुंबई, तीन दिसंबर बंबई उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज किए धन शोधन के एक मामले में शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल की अग्रिम जमानत की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति नितिन सांबरे ने अडसुल को गिरफ्तारी से कोई भी सुरक्षा देने से इनकार करते हुए कहा कि ईडी द्वारा अब तक की गई जांच को देखते हुए उनसे हिरासत में पूछताछ करना आवश्यक दिखायी देता है।

पूर्व सांसद अडसुल सिटी कोऑपरेटिव बैंक में कथित तौर पर 980 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में आरोपी है। इससे पहले, अक्टूबर में उच्च न्यायालय की एक अन्य पीठ ने शिवसेना नेता की उनके खिलाफ ईडी का मामला रद्द करने के लिए दायर याचिका खारिज कर दी थी।

इसके बाद वह यहां धन शोधन रोकथाम कानून मामलों के लिए बनी विशेष अदालत गए और गिरफ्तारी से पूर्व जमानत देने का अनुरोध किया लेकिन अदालत ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया।

शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने पीएमएलए अदालत के आदेश के खिलाफ उनकी अपील खारिज कर दी।

मामले में अभी विस्तृत आदेश नहीं आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\