देश की खबरें | 'बॉम्बे बेगम्स' अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की 'बॉम्बे बेगम्स' आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी। यह मुंबई की पांच आधुनिक भारतीय महिलाओं की कहानी है।

मुंबई, नौ फरवरी निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की 'बॉम्बे बेगम्स' आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित होगी। यह मुंबई की पांच आधुनिक भारतीय महिलाओं की कहानी है।

इस सीरीज़ में पूजा भट्ट, शहाना गोस्वामी, अमृता सुभाष, प्लाबिता बोरठाकुर और आध्या आनंद के साथ राहुल बोस, विवेक गोम्बर और दानिश हुसैन हैं।

श्रीवास्तव को 'लिप्सटिक अंडर माई बुर्का' और 'डॉली किट्टी ऑर वो चमकते सितारे' के लिए जाना जाता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और दुनिया भर की महिलाएं इस कहानी से खुद को जोड़ सकेंगी।

श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि यह सीरीज़ कामकाजी भारतीय महिलाओं के सफर को लेकर है जो ताकत और सफलता के लिए महत्वकांक्षी हैं लेकिन उन्हें कई अन्य चीज़ों से जूझना पड़ता है। यह कहानी उनके रोज़ सामने आने वाली रुकावटों, उनके सपनों, जो कभी दफन कर दिए जाते हैं तो कभी पूरे हो जाते हैं, को लेकर है।

उन्होंने कहा कि 'बॉम्बे बेगम्स' अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now