Somnath Express: ट्रेन में बम की धमकी, सोमनाथ एक्सप्रेस को पंजाब के फिरोजपुर में रोका गया

जम्मू और राजस्थान के बीच चलने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने के बाद, उसे मंगलवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया.

(Photo Credits File)

फिरोजपुर (पंजाब), 30 जुलाई : जम्मू और राजस्थान के बीच चलने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने के बाद, उसे मंगलवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ट्रेन में बम होने का दावा किया था. उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को कासू बेगू रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया.

सोमनाथ एक्सप्रेस जम्मू कश्मीर में जम्मू तवी और राजस्थान में भगत की कोठी के बीच चलती है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सौम्या मिश्रा ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक फोन कर दावा किया गया कि सोमनाथ एक्सप्रेस में बम है. इसके तुरंत बाद ट्रेन को फिरोजपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर कासू बेगू रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. उन्होंने कहा कि यात्रियों को बाहर निकाल कर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस के बम रोधी दस्ते की तीन टीमें बुलाई गई हैं. राज्य पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के श्वान दस्ते भी मौके पर मौजूद हैं. एसएसपी ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल भी तलाशी अभियान में जुटे हैं. घटनास्थल पर एक एंबुलेंस और एक दमकल टीम भी तैनात है. आसपास के इलाकों के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चाय और भोजन उपलब्ध करवाया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड