देश की खबरें | दिल्ली के स्कूल में बम की धमकी, पुलिस ने कहा-कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मथुरा रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के प्रबंधन को बुधवार को सुबह ईमेल के जरिये परिसर में बम होने की धमकी मिलने के बाद वहां तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में मथुरा रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के प्रबंधन को बुधवार को सुबह ईमेल के जरिये परिसर में बम होने की धमकी मिलने के बाद वहां तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) राजेश देव ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद बताया कि स्कूल परिसर में अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उन्होंने कहा, “स्थिति सामान्य है। बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्ता दस्ता और स्वाट की एक टीम स्कूल की इमारत की छानबीन कर रहे हैं।”

बम की धमकी मिलने संबंधी खबर सामने आते ही स्कूल परिसर के बाहर परेशान अभिभावकों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि स्कूल को सुबह आठ बजे के आसपास खाली कराया गया और दमकल विभाग को धमकी भरे ईमेल की जानकारी दी गई। इसके बाद एक दमकल वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया।

इससे पहले, दिल्ली के सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को इस साल अप्रैल में और पिछले वर्ष नवंबर में दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

12 अप्रैल को ईमेल के जरिये धमकी मिलने के बाद स्कूल को खाली कराया गया था और बम दस्ते व अन्य एजेंसियों ने पूरे परिसर की तलाशी ली थी।

हालांकि, इस दौरान कोई विस्फोटक सामग्री न मिलने के बाद धमकी वाले ईमेल को अफवाह करार दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट