विदेश की खबरें | पेरिस में रेल पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रेल सेवाएं प्रभावित होने के कारण यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रेल सेवाएं प्रभावित होने के कारण यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रेल यातायात के साथ ही सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। पेरिस पुलिस ने ए1 राजमार्ग और शहर के चारों ओर हमेशा व्यस्त रहने वाले राजधानी के रिंग रोड के कुछ हिस्सों को बंद करने की घोषणा की।

ब्रिटेन को यूरोपीय महाद्वीप से जोड़ने वाली चैनल टनल के रास्ते हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं उपलब्ध कराने वाली यूरोस्टार ने पेरिस में फ्रांस के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन गारे डू नॉर्ड से ब्रिटेन और बेल्जियम की राजधानियों (लंदन और ब्रसेल्स) के लिए आने-जाने वाली अपनी सभी सेवाओं को रद्द करने की घोषणा की।

इस योजना से कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अपनी पत्नी के साथ ब्रसेल्स घूमने गए मिशेल गैरोट ने कहा कि वह बेल्जियम में फंस गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोई उपाय नहीं है। हम होटल में एक दिन और रुकेंगे और अपना टिकट बदलवाएंगे।’’

लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन पर यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश के लिए संघर्ष करना पड़ा। शुक्रवार को यहां हमेशा ही बहुत भीड़ रहती है, क्योंकि हजारों लोग सप्ताहांत की छुट्टियों के लिए आते-जाते हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उत्तरी फ्रांस के लिले के लिए ट्रेन लें या हवाई जहाज से पेरिस जाएं।

फ्रांस के राष्ट्रीय रेल संचालक ‘एसएनसीएफ’ ने एक बयान में कहा कि पुलिस के अनुरोध पर यातायात रोक दिया गया।

फ्रांस के परिवहन मंत्री फिलिप टैबरोट ने कहा कि भारी व्यवधान एक बम मिलने के कारण हुआ, जिसका वजन आधा टन था। पेरिस की सीमा से लगे उत्तरी क्षेत्र सीन-सेंट-डेनिस में पटरियों के पास मिट्टी हटाने का काम करते समय श्रमिकों को यह बम रात में मिला। उन्होंने कहा कि बम निरोधक विशेषज्ञों को बुलाया गया।

टैबरोट ने यात्रियों से अपनी यात्राओं को स्थगित करने का आग्रह किया।

प्रथम विश्व युद्ध या द्वितीय विश्व युद्ध के समय के बम अक्सर फ्रांस के आसपास पाए जाते हैं।

टैबरोट ने कहा कि बम को निष्क्रिय करने एवं हटाने की कवायद जारी है और स्थानीय निवासियों एवं रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले लोगों को इससे कोई खतरा नहीं है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\