विदेश की खबरें | ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो पेटदर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बोल्सोनारो को उत्तर-पूर्वी ब्राजील की यात्रा के दौरान पेट दर्द के कारण शुक्रवार सुबह अस्पातल में भर्ती कराया गया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बोल्सोनारो को उत्तर-पूर्वी ब्राजील की यात्रा के दौरान पेट दर्द के कारण शुक्रवार सुबह अस्पातल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों ने कहा कि आंत में समस्या के कारण यह दर्द हुआ और यह सितंबर 2018 में पेट में चाकू मारे जाने की घटना से जुड़े दीर्घकालिक प्रभावों से संबंधित है।

बोल्सोनारो 2018 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रचार कार्यक्रम के दौरान हुए हमले के बाद से कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। 2019 से 2022 के बीच राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के दौरान उनकी कई सर्जरी हो चुकी हैं।

उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,‘‘बीते कुछ वर्षों में मुझे इस तरह कई बार दर्द और बेचैनी हो चुकी है। लेकिन इस बार चिकित्सक भी हैरान हैं।’’

उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे चिकित्सक ने मुझे बताया है कि हमले के बाद से यह सबसे गंभीर अवस्था है।

बोल्सोनारो ने यह भी कहा कि वह एक और सर्जरी कराना चाहते हैं। इससे पहले शनिवार को उत्तरपूर्वी राज्य रियो ग्रैंड डू नोर्टे में स्थित रियो ग्रैंड अस्पताल में चिकित्सकों ने पत्रकारों को बताया कि बोल्सोनारो की हालत स्थिर है और उन्हें आपात सर्जरी की जरूरत नहीं है।

चिकित्सकों ने कहा कि बोल्सोनारो को उनके परिवार के अनुरोध पर शनिवार दोपहर ब्रासीलिया स्थानांतरित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट