बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत ने गैस रिसाव त्रासदी पर दुख जताया

बृहस्पतिवार को तड़के हुआ यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है । गैस रिसाव से संयंत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में बसे गांव प्रभावित हुए हैं ।

जमात

मुंबई, सात मई आर माधवन, आयुष्मान खुराना, एस एस राजामौली समेत भारतीय फिल्म जगत की हस्तियों ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक रसायनिक संयंत्र में हुए गैस रिसाव पर दुख जताया है । इस हादसे में कम से कम 11 लोग मारे गए और 1000 से अधिक प्रभावित हुए हैं ।

बृहस्पतिवार को तड़के हुआ यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है । गैस रिसाव से संयंत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में बसे गांव प्रभावित हुए हैं ।

माधवन ने ट्विटर पर कहा कि वह गैस के संपर्क में आये लोगों की सुरक्षा के लिये प्रार्थना कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि वे जल्दी ठीक हो जायेंगे ।’’

आयुष्मान ने कहा कि वह इस हादसे से काफी दुखी हैं ।

उन्होंने लिखा ,‘‘ मैं हर किसी की सुरक्षा की दुआ कर रहा हूं । मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना ।’’

तमिल और तेलुगू सिनेमा में कई फिल्में कर चुकी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने कहा ,‘‘ वाइजेग के मेरे लोग सुरक्षित रहें ।’’

‘बाहुबली’ फेम राजामौली ने कहा कि वह इस हादसे से काफी व्यथित हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अस्पताल में भर्ती लोगों के स्वस्थ होने की कामना करता हूं । जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना ।’’

अभिनेता और भाजपा सांसद सन्नी देयोल ने कहा कि वह सभी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं ।

दक्षिण भारत के सुपरस्टार महेश बाबू ने कहा कि ऐसे कठिन समय में इस तरह की दुर्घटना और भी दिल दिलाने वाली है ।

उन्होंने लिखा ,‘‘ संकट की इस घड़ी में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना । प्रभावित लोगों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं ।’’

अभिनेत्री काजल अग्रवाल, तमन्ना भाटिया , अली फजल , सिद्धार्थ मलहोत्रा, कार्तिक आर्यन और स्वरा भास्कर ने भी दुर्घटना पर दुख जताकर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड