देश की खबरें | एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों का शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोगों का शव बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रायपुर, 18 मई छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोगों का शव बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि जिले के सलिहा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत थरगांव में पुलिस ने हेमलाल साहू (55), उनकी पत्नी जगमोती साहू (50), उनकी बेटियां- मीरा साहू (30) और ममता साहू (35), हेमलाल का नाती (पांच) और गांव के एक अन्य व्यक्ति मनोज साहू का शव बरामद किया है।

शर्मा ने बताया कि जब ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी तब गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया, बाद में पुलिस दल ने शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि परिवार के पांच सदस्यों के शवों को एक घर से बरामद किया गया। शवों पर कुल्हाड़ी से मारे जाने के निशान हैं। वहीं मनोज का शव उसी परिसर में लटका मिला ।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ''प्रथम दृष्टया परिस्थितिजन्य साक्ष्य से पता चलता है कि मनोज ने फांसी लगाने से पहले कथित तौर पर पांच अन्य लोगों की हत्या कर दी।''

उन्होंने बताया कि जांच के लिए फोरेंसिक दल को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अधिक जानकारी मिल सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला