देश की खबरें | लापता छात्र का शव कुएं से बरामद, अपहरण के बाद हत्या का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव से एक जून की रात लापता हुए सातवीं कक्षा के छात्र का शव शुक्रवार को पुलिस ने एक कुएं से बरामद किया है।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

फतेहपुर (उप्र), चार जून फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव से एक जून की रात लापता हुए सातवीं कक्षा के छात्र का शव शुक्रवार को पुलिस ने एक कुएं से बरामद किया है।

छात्र के परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि आदमपुर गांव के रहने वाले सुनील बाबू उर्फ लाला का सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा शिवकांत (12) एक जून की रात करीब आठ बजे अचानक घर के बाहर से लापता हो गया था, जिसकी दो जून को मलवां थाने में गुमशुदगी दर्ज की गयी थी।

उन्होंने बताया कि दो जून की शाम छात्र के परिजनों के मोबाइल पर अनजान नम्बर से एक फोन आया था, जिसमें शिवकांत की रिहाई के बदले 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी।

एसपी ने बताया कि आज पुलिस ने शिवपुर गांव के जंगल में बने एक कुएं से लापता छात्र का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अंतिल ने बताया कि छात्र के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर अपहरण के बाद हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\