देश की खबरें | उप्र में लापता छात्र का शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक छात्र के शव को शुक्रवार को पुलिस ने दादरी के कोट नहर पुल के निकट से बरामद कर लिया।

नोएडा, चार मार्च उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक छात्र के शव को शुक्रवार को पुलिस ने दादरी के कोट नहर पुल के निकट से बरामद कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) इलामारन ने बताया कि सुबह बीए एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र रोबिन सिंह केशव के शव को कोट नहर के पास से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक के कपड़े और मोबाइल फोन आदि बरामद करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी पोस्टमैन मगन सिंह का बेटा रोबिन सिंह (23) 27 फरवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि परिजन और पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि रोबिन सिंह की हत्या कर शव गांव की नहर में फेंक दिया गया है।

पुलिस ने मामले में रोबिन के ताऊ फिरे सिंह की तहरीर पर पाली गांव के तीन सगे भाइयों सुबोध, रवि, सागर, एक नाबालिग और अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ऐसी आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते छात्र रोबिन की हत्या की गई है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने दोस्त की मदद से शव नहर में फेंकने के बाद नहर के किनारे ही मोबाइल झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी