देश की खबरें | यूक्रेन में मारे गए भारतीय मेडिकल छात्र का शव 21 मार्च को भारत आएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में रूस की गोलाबारी में मारे गए राज्य के एक मेडिकल छात्र का पार्थिव शरीर 21 मार्च को यहां हवाईअड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है और इसके लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

बेंगलुरु, 19 मार्च कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में रूस की गोलाबारी में मारे गए राज्य के एक मेडिकल छात्र का पार्थिव शरीर 21 मार्च को यहां हवाईअड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है और इसके लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

खारकीव ‘नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी’ में मेडिकल के अंतिम वर्ष के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की एक मार्च को संघर्ष क्षेत्र में मौत हो गई थी।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने नवीन के पार्थिव शरीर को लेने के लिए एक अंतिम संस्कार एजेंट नियुक्त किया था। सरकारी नोडल अधिकारी (यूक्रेन संकट) मनोज राजन ने एक बयान में कहा कि एजेंट ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके बाद आवश्यक कागजी कार्यों को पूरा करके इसे वारसॉ (पोलैंड) ले जाया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पोलैंड में भारतीय दूतावास और अंतिम संस्कार एजेंट ने पार्थिव शरीर को भारत ले जाने के लिए जरूरी सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है।

राजन ने कहा, ‘‘संयुक्त सचिव, यूरेशिया, विदेश मंत्रालय ने सूचना दी है कि श्री नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर का पार्थिव शरीर 21 मार्च, 2022 को तड़के तीन बजे अमीरात उड़ान संख्या ईके0568 के माध्यम से कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है।’’

नवीन हावेरी जिले के रानेबेन्नूर तालुक के चलगेरी गांव के निवासी थे। सूत्रों के मुताबिक, उनके माता-पिता ने अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद दावनगेरे के एक निजी अस्पताल को शव दान करने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा