देश की खबरें | मुरादाबाद में बीएससी-नर्सिंग की छात्रा का शव फंदे से लटका पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की 21 वर्षीय बीएससी-नर्सिंग की छात्रा का शव सोमवार को मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के केसरी कुंज कॉलोनी स्थित एक घर में फंदे से लटका पाया गया।

मुरादाबाद (उप्र), 27 जनवरी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की 21 वर्षीय बीएससी-नर्सिंग की छात्रा का शव सोमवार को मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के केसरी कुंज कॉलोनी स्थित एक घर में फंदे से लटका पाया गया।

पुलिस ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान देवरिया जिले के बभनी गांव निवासी ज्योति सिंह (21) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने सोमवार को बताया कि सिविल लाइंस थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली कि मुरादाबाद में पढ़ने वाली बीएससी नर्सिंग की छात्रा का शव किराये के कमरे में लटका पाया गया।

पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तत्काल देवरिया जिले की रहने वाली छात्रा के परिजनों को सूचना दी।

फोरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड