देश की खबरें | दिल्ली के तिलक नगर में एमसीडी स्कूल के पास मिला एक महिला का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में एक एमसीडी स्कूल के पास शुक्रवार सुबह में एक महिला मृत पायी गयी और उसके हाथ-पैर चेन से बंधे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर में एक एमसीडी स्कूल के पास शुक्रवार सुबह में एक महिला मृत पायी गयी और उसके हाथ-पैर चेन से बंधे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि करीब 30 वर्षीय इस महिला का शव वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को नजर आया जिसने सुबह करीब पौने नौ बजे पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि तिलक नगर में दिल्ली नगर निगम के विद्यालय की दीवार के समीप यह शव मिला। पुलिसने बताया कि अपराध विज्ञान की टीम तथा दीन दयाल उपाध्याय के डॉक्टरों ने उस जगह का निरीक्षण किया है।

पुलिस ने कहा कि शव सड़ गल गया है तथा ऐसा लगता है कि हत्यारा/हत्यारों ने उसके चेहरा बिगाड़ने की कोशिश की है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शव का उपरी हिस्सा काले प्लास्टिक पोलीबैग में लिपटा हुआ है। वह गाउन पहनी हुई थी। महिला पर यौन हमले की बात फिलहाल निश्चित तौर पर कही नहीं जा सकती है।’’

पुलिस के अनुसार शव को अस्पताल ले जाया गया है तथा महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने उस स्थान से सीसीटीवी फुटेज जुटाया है जिसमें दिखता है कि कुछ लोग कार से आ रहे हैं और उन्होंने वहां शव फेंक दिया।

अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि महिला पहले मर चुकी थी और उसका शव वहां फेंकने के लिए लाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन का पंजीकरण नंबर प्राप्त कर लिया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।’’

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्होंने इस हृदय विदारक घटना के सिलसिले में पुलिस से जवाब मांगा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी