देश की खबरें | जयपुर में युवक और नाबालिग लड़की के शव पेड़ से लटके मिले: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के आमेर इलाके में एक युवक और नाबालिग लड़की के शव शुक्रवार को एक पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, आठ नवंबर जयपुर के आमेर इलाके में एक युवक और नाबालिग लड़की के शव शुक्रवार को एक पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ये दोनों बृहस्पतिवार की सुबह से लापता थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने इलाके में उनके फोटो भी बांटे थे लेकिन वे नहीं मिले। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिले।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उनकी जेब से मिले कागजात और मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी।

आमेर के थानाधिकारी अंतिम शर्मा ने बताया कि दोनों के शव दिल्ली रोड पर कूकस बस अड्डे के पास एक खाली भूखंड में मिले।

युवक की पहचान जमवारामगढ़ निवासी मुकेश कुमार (23) के रूप में हुई है। लड़की की उम्र 15 साल है। दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर रखे थे। युवक आमेर इलाके में पानी का टैंकर चलाता था। उसके दो बच्चे हैं जो जमवारामगढ़ में परिवार के साथ रहते हैं।

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी