देश की खबरें | मुंबई में दो लापता बच्चों के शव कार के अंदर मिले, दम घुटने के कारण मौत का संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य मुंबई के एनटॉप हिल इलाके में कई घंटों से लापता दो बच्चे इलाके में खड़ी हुई एक कार के अंदर मृत पाए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 25 अप्रैल मध्य मुंबई के एनटॉप हिल इलाके में कई घंटों से लापता दो बच्चे इलाके में खड़ी हुई एक कार के अंदर मृत पाए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने संदेह जताया है कि बच्चों की मौत संभवत: दम घुटने के कारण हुई।

अधिकारी के मुताबिक कार अंदर से बंद थी और ऐसा लगता है कि बच्चे इसका दरवाजा नहीं खोल सके।

मुस्कान मोहब्बत शेख (5) और साजिद मोहम्मद शेख (7) बुधवार अपराह्न अपने घर के बाहर खेल रहे थे, जहां यह कार खड़ी थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक जब बच्चे शाम तक घर नहीं लौटे तो उनके माता-पिता ने उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद उन्होंने एनटॉप हिल पुलिस थाने में बच्चों की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई।

कुछ घंटों के बाद, वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने बच्चों को कार के अंदर बेहोश हालत में देखा। इसके बाद कार के दरवाजे खोले गए और बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि बच्चों की दम घुटने से मौत हुई क्योंकि वे कार के अंदर बंद हो गए थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल इस घटना के सिलसिले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड