देश की खबरें | आगरा की एक कोठी में मिले दो सगी बुजुर्ग बहनों के शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में अर्जुन नगर की एक कोठी में दो बुजुर्ग बहनें मृत पायी गयी हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आगरा(उप्र), 30 मई आगरा में अर्जुन नगर की एक कोठी में दो बुजुर्ग बहनें मृत पायी गयी हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि उनकी पहचान 61 वर्षीय मधु और 59 वर्षीय रितु के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार उनकी दो मंजिला कोठी में भूतल पर किराएदार और प्रथम तल पर वे दोनों खुद रहती थीं। किराएदार चार दिन पहले बाहर गए थे और जब बृहस्पतिवार को वे वापस आए तो उन्होंने पाया कि प्रथम तल से दुर्गंध आ रही है।

किराएदार की सूचना पर पुलिस पहुंची और वह पहली मंजिल के गेट का ताला तोडक़र अंदर घुसी। बड़ी बहन मधु सोफे और छोटी बहन रितु मृत पड़ी थीं। पुलिस दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

स्थानीय लोगों ने पूछताछ में बताया कि दोनों बहनें कई सालों से अकेली रह रही थीं। दोनों ने शादी नहीं की थी और वे आस-पास के लोगों से बात भी नहीं करती थीं।

इस संबंध में डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का कहना है कि दो बुजुर्ग महिलाओं के शव मिले हैं और अब मौत का कारण जानने के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\