देश की खबरें | नौका-नौसैन्य पोत की टक्कर: लापता सात वर्षीय लड़के का शव मिला, मृतक संख्या बढ़कर 15 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई तट के पास नौका और नौसैन्य पोत के बीच हुई टक्कर के बाद लापता हुए सात वर्षीय बच्चे का शव तीन दिन के तलाश अभियान के बाद शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 दिसंबर मुंबई तट के पास नौका और नौसैन्य पोत के बीच हुई टक्कर के बाद लापता हुए सात वर्षीय बच्चे का शव तीन दिन के तलाश अभियान के बाद शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नौसेना की नौकाओं ने जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान का शव बरामद कर लिया और इसी के साथ 18 दिसंबर को हुई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई।

यह शहर के बंदरगाह क्षेत्र में हुई सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक है और नौसेना ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

अधिकारी ने बताया कि लापता यात्रियों की तलाश के लिए नौसेना के एक हेलीकॉप्टर और नौसेना एवं तटरक्षक बल की नौकाओं को तैनात किया गया।

पोत और नौका पर सवार 113 लोगों में से 15 की मौत हो गई और दो घायलों सहित 98 लोगों को बचा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि नौसेना के पोत पर छह लोग सवार थे, जिनमें से दो बच गए।

मुंबई तट के पास बुधवार को दोपहर के समय नौसेना के पोत ने इंजन परीक्षण के दौरान यात्री नौका ‘नील कमल’ को टक्कर मार दी थी।

नौका 100 से अधिक यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप ले जा रही थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड (एमएमबी) द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, नौका में 84 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के सवार होने की अनुमति थी, लेकिन इसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि कोलाबा थाने में पोत चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें