जरुरी जानकारी | बीएमडब्ल्यू मोटरराड जनवरी से कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की करेगी बढ़ोतरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जर्मनी की वाहन विनिर्माता बीएमडब्ल्यू की दोपहिया इकाई बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने एक जनवरी 2025 से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की शुक्रवार को घोषणा की।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर जर्मनी की वाहन विनिर्माता बीएमडब्ल्यू की दोपहिया इकाई बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने एक जनवरी 2025 से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की शुक्रवार को घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा, समग्र कच्च माल की लागत में वृद्धि और मुद्रास्फीति के दबाव के कारण मूल्य बढ़ोतरी का फैसला किया गया है।

इसमें कहा गया, यह निर्णय लाभप्रदता सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता, प्रदर्शन और ब्रांड अनुभव के मामले में बीएमडब्ल्यू मोटरराड उत्कृष्टता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2017 में बीएमडब्ल्यू समूह की भारतीय अनुषंगी कंपनी के तौर पर अपना परिचालन शुरू किया था।

यह ब्रांड देश में प्रीमियम मोटरसाइकिल और स्कूटर की श्रृंखला बेचता है।

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अगले साल जनवरी से अपनी सभी कारों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा पहले ही कर दी है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भी नए साल से भारत में अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Hyderabad Shocker: हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला, शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त