देश की खबरें | बेंगलुरु में बीएमटीसी बस ने सड़क किनारे कैंटीन को टक्कर मारी, एक महिला की मौत, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरू महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक बस के शुक्रवार सुबह पीन्या औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित कैंटीन को कथित तौर पर टक्कर मार देने से एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 18 जुलाई बेंगलुरू महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक बस के शुक्रवार सुबह पीन्या औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित कैंटीन को कथित तौर पर टक्कर मार देने से एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायलों का यहां विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

बीएमटीसी के अनुसार, दुर्घटना सुबह लगभग 8:45 बजे हुई जब बस मैजेस्टिक से पीन्या जा रही थी। चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे एक कैंटीन से टकरा गई, जिससे पैदल यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना के कारण कैंटीन के पास खड़ी महिला को गंभीर चोटें आईं और लक्ष्मी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बीएमटीसी अधिकारियों ने बताया कि चार अन्य घायलों में से दो का मारुति अस्पताल में और अन्य का शिव वेंकटेश्वर अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस और बीएमटीसी के अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और निरीक्षण किया।

पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पीन्या यातायात पुलिस थाने में दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी