बीएमसी ने मोहल्ले की इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर दुकानों को खोलने की अनुमति दी

नगर निगम का कहना है कि एक हद तक इन दुकानों को खोले जाने की तत्काल जरूरत है।

जमात

मुंबई, सात मई बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने अपने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए बंद के दौरान शहर में मोहल्ले की इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है।

नगर निगम का कहना है कि एक हद तक इन दुकानों को खोले जाने की तत्काल जरूरत है।

बीएमसी आयुक्त प्रवीण परदेशी ने बुधवार रात में सभी वार्डों के सहायक आयुक्तों को निर्देश दिया कि वह कोरोना वायरस के मद्देनजर जारी बंद के बीच प्रत्येक सड़क पर मोहल्ले की बिजली और हार्डवेयर दुकानों को खोले जाने की अनुमति दें।

बीएमसी के आदेश में कहा गया है कि कई जरूरी और जीवनरक्षक चिकित्सीय उपकरणों, स्वास्थ्य प्रणाली से जुड़े आईटी के सामान और मशीनें तथा वाहन ऐसी दुकानें बंद होने की वजह से खराब हालत में हैं इसलिए इन दुकानों को एक हद तक खोले जाने की तत्काल जरूरत है।

निगम अधिकारियों के मुताबिक इस आदेश के तहत बिजली और हार्डवेयर की कुछ दुकानें बृहस्पतिवार से खोली जा सकती हैं। दरअसल परदेशी ने मंगलवार रात को शराब समेत सभी गैर-जरूरी सेवाओं को बंद करने का निर्देश दिया था।

मुंबई में अब तक कोरोना वायरस के 10,527 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 412 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान