देश की खबरें | बीएमसी बन गयी थी कुछ लोगों की ‘निजी संपत्ति’, पर हम उसे लौटा रहे हैं जनता को : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उप मुख्य मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) कुछ लोगों की ‘निजी संपत्ति’बन गई थी, लेकिन मौजूदा राज्य सरकार ने इसे जनता को वापस सौंपने का फैसला किया है।

मुंबई, 10 दिसंबर महाराष्ट्र के उप मुख्य मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि बृह्न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) कुछ लोगों की ‘निजी संपत्ति’बन गई थी, लेकिन मौजूदा राज्य सरकार ने इसे जनता को वापस सौंपने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि अनियमितता को रोकने के वास्ते शहर में कंक्रीट की सड़कों के निर्माण की निगरानी उपग्रह के जरिये की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गत 25 साल से बीएमसी पर काबिज है।

फडणवीस शहर के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में ‘मुंबई सौंदर्यीकरण योजना’ के तहत 500 योजनाओं को शुरू करने के मौके पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने इन परियोजनाओं को अंधेरी स्थित अंधेरी क्रीडा संकुल से इन परियोजनाओं की शुरुआत की।

शिंदे नीत सरकार को ‘जन हितैषी’ करार देते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘ मौजूदा सरकार न तो नगर निगम को अपनी संपत्ति बनाना चाहती और न ही चाहती कि इससे कोई संपत्ति बनाई जाए।’’

फडणवीस ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘मुंबई नगर निगम सार्वजनिक संपत्ति थी, जो कुछ लोगों के हाथ में चली गई थी। उनके लिए यह निजी संपत्ति बन गई थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री (शिंदे) और हमने फैसला किया है कि चूंकि यह जनता की है और इसे जनता के हाथों में होना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\