विदेश की खबरें | ब्लिंकन ने तुर्किये के भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा किया, 10 करोड़ डॉलर की सहायता देने का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भूकंप के कुछ दिनों बाद तुर्किये और सीरिया के लिए 8.5 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की थी। भूकंप में दोनों देशों में 44,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। अमेरिका ने एक तलाशी और बचाव टीम, मेडिकल आपूर्ति और उपकरण भी भेजे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भूकंप के कुछ दिनों बाद तुर्किये और सीरिया के लिए 8.5 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की थी। भूकंप में दोनों देशों में 44,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। अमेरिका ने एक तलाशी और बचाव टीम, मेडिकल आपूर्ति और उपकरण भी भेजे हैं।

ब्लिंकन ने कहा कि अतिरिक्त सहायता में आपात शरणार्थी एवं आव्रजन कोष में 5 करोड़ डॉलर की मानवीस सहायता शामिल है।

अमेरिकी विदेश मंत्री दो साल पहले कार्यभार संभालने के बाद से उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगी देश तुर्किये की पहली यात्रा पर हैं। ब्लिंकन जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शरीक होने के बाद रविवार को अदन के पास इंकीरलिक एयरबेस पर पहुंचे।

उन्होंने तुर्किये के विदेश मंत्री मेव्लुट कावुसोग्लू के साथ तुर्किये के हेते प्रांत का हेलीकॉप्टर से दौरा किया। उनके अमेरिकी और तुर्क सैन्य कर्मियों और भूकंप प्रभावित तुर्किये के सैनिकों के परिवारों से भी मिलने की उम्मीद है।

हेलीकॉप्टर से ब्लिंकन के दौरा करने के बाद, एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा, ‘‘जब आप क्षति के स्तर, नष्ट हुए भवनों की संख्या, अपार्टमेंट की संख्या, घरों की संख्या को देखेंगे, तब पुनर्निर्माण की बड़ी कोशिशें करने की जरूरत महसूस होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी सर्वाधिक महत्वपूर्ण चीज जरूरतमंद लोगों की मदद करना है।’’ इंकीरलिक में अमेरिकी वायुसेना का 39वां एयरबेस विंग स्थित है। यह राहत सहायता वितरण के लिए एक अहम केंद्र है।

तुर्किये के अधिकारियों के साथ सोमवार को चर्चा करने के लिए ब्लिंकन रविवार को ही राजधानी अंकारा रवाना होने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू